Janhit Voice

बेतिया: बीजेपी सांसद संजय जायसवाल का प्रशांत किशोर पर हमला | 14 करोड़ चंदे में गड़बड़ी का आरोप

बिहार/ बेतिया से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “ठगी की दुनिया का नटवरलाल” बताया है। प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए व्यक्तिगत आरोपों का करारा जवाब देते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि किशोर झूठ और दिखावे की राजनीति कर रहे हैं।

चंदे में गड़बड़ी का आरोप

संजय जायसवाल ने दावा किया कि प्रशांत किशोर की पार्टी को आंध्र प्रदेश के एक सांसद ने 14 करोड़ रुपये का चंदा दिया था।

लेकिन पार्टी की ओर से इस राशि का हिसाब-किताब केवल 35 हजार रुपये दिखाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी रकम पार्टी फंड में आने के बाद इसे सार्वजनिक खाते में न रखकर निजी खाते में क्यों रखा गया?

झूठ पर टिकी है जन सुराज पार्टी

भाजपा सांसद ने कहा कि प्रशांत किशोर ने अपनी जन सुराज पार्टी का गठन ही झूठ और फरेब के आधार पर किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति में पारदर्शिता की बात करने वाले किशोर खुद फंडिंग और खर्च के मामलों में पारदर्शिता से भागते हैं।

132 करोड़ की मानहानि का दावा

संजय जायसवाल ने चेतावनी दी कि यदि प्रशांत किशोर अपने आरोपों को साबित नहीं करते हैं तो वे उनके खिलाफ 132 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा करेंगे।

पेट्रोल पंप विवाद पर जवाब

गौरतलब है कि हाल ही में प्रशांत किशोर ने संजय जायसवाल पर पश्चिमी चंपारण क्षेत्र में पेट्रोल पंप के लिए सड़क का एलाइन्मेंट बदलवाने का आरोप लगाया था। इस पर जवाब देते हुए जायसवाल ने कहा कि जिस पेट्रोल पंप को उनका बताया जा रहा है, वह वास्तव में उनके रिश्तेदार का है, उनका खुद का नहीं।

राजनीतिक माहौल गरमाया

संजय जायसवाल और प्रशांत किशोर के बीच यह जुबानी जंग पश्चिमी चंपारण की राजनीति में गर्माहट ले आई है। दोनों नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Sambrani cup
Sambrani cup

https://meesho.com/sarvato-bhadra-sambrani-dhoop-cup-pack-of-15/p/4li1sr?_ms=1.2

Author: janhitvoice

Exit mobile version