Site icon Janhit Voice

अरुण भारती का बड़ा हमला: वोट अधिकार यात्रा से बिहार में जंगल राज लाने की साज़िश

बिहार – पटना में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद और चिराग पासवान के रिश्तेदार अरुण भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एनडीए में सीट समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं और कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा पर तीखा हमला बोला है।

प्रशांत किशोर के द्वारा दिए गए बयान का किया समर्थन

“हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली गए हैं और वहां एक सम्मानजनक समझौते की दिशा में बातचीत आगे बढ़ रही है।  हमने भी अपनी बात रख दी है, जब समझौता होगा तो हम सब कुछ स्पष्ट कर देंगे।”

“राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा असल में बिहार में जंगलराज लाने की तैयारी है। पहले जंगल राज था, अब जंगल राज लाने की कोशिश की जा रही है।”

“तेजस्वी यादव पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। अगर उन्हें डर नहीं लगता तो बात सही है। भारत का कानून सबके लिए बराबर है, कोई भी किसी के खिलाफ कहीं भी जा सकता है।”

“प्रशांत किशोर पूरे बिहार में प्रचार कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है। जनता के पास विकल्प होना चाहिए।”

“राहुल गांधी तेजस्वी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं कर सकते। गठबंधन में विरोधाभास है। अगर तेजस्वी को घोषित करेंगे तो मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री भी बनाना पड़ेगा।”

 

अरुण भारती ने साफ कर दिया है कि एनडीए में सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम दौर में है, जबकि विपक्षी गठबंधन पर उन्होंने सवाल खड़े कर दिए हैं।

Author: janhitvoice

Exit mobile version