बिहार समाचार डेस्क/आरा। नवरात्र के सातवें दिन आरा शहर पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा में डूबा नजर आया। भोजपुर जिले के आरा शहर स्थित बड़ी चौक, आरण्य देवी मंदिर के पास बना विशाल पंडाल इस बार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
यहां 21 फीट ऊंची मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
पंडाल को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगे सजावटी सामानों से सजाया गया है। मां दुर्गा के साथ ही मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कार्तिकेय और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं।
सप्तमी के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने मां दुर्गा के मनोहारी स्वरूप के दर्शन किए। इस दौरान नगर निगम की महापौर इंदु देवी भी पंडाल पहुंचीं और माता की आराधना कर नगर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही थी। माता का पट खुलते ही जैसे ही प्रतिमा के दर्शन शुरू हुए, पूरा इलाका जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु हाथ जोड़कर माता से आशीर्वाद मांगते नजर आए।
शाम होते ही पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा और भक्ति गीतों की गूंज से माहौल और भी भक्तिमय हो गया। माता के दरबार में उमड़ी भीड़ में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल थे। तस्वीरों और वीडियो में साफ झलक रहा है कि भक्त मां दुर्गा के भव्य स्वरूप को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

https://meesho.com/sarvato-bhadra-sambrani-dhoop-cup-pack-of-15/p/4li1sr?_ms=1.2
नवरात्र की सप्तमी पर आरा शहर पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया है। लोगों का मानना है कि मां दुर्गा की पूजा से नगर पर माता की कृपा बनी रहेगी और समृद्धि, शांति व खुशहाली का वातावरण स्थापित होगा।
https://janhitvoice.com/alakachi-sarvatobhadra-sambrani-cup/
Author: janhitvoice











