कांग्रेस ने जारी की रिपोर्ट “20 साल विनाश काल”, नीतीश सरकार पर जमकर बरसे गहलोत-बघेल-चौधरी

पटना  / सदाकत आश्रम/ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में आज पार्टी के बिहार चुनाव पर्यवेक्षक और वरिष्ठ नेताओं की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, जय राम रमेश और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मौजूद रहे।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बिहार सरकार की नाकामी पर आधारित पुस्तक “20 साल विनाश काल” जारी की। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक बिहार में दो दशकों से जारी भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और जनता की उपेक्षा का दस्तावेज है।

अशोक गहलोत ने कहा कि “बिना गुड गवर्नेंस के विकास नहीं हो सकता। नीतीश कुमार ने सुशासन खो दिया है। जहां भ्रष्टाचार होगा, वहां विकास असंभव है।

मंत्री और उपमुख्यमंत्री पर खुलेआम भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन किसी ने इस्तीफा नहीं दिया — यह उनके ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ पर सवाल उठाता है।” उन्होंने बिहार की शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण योजनाओं की दुर्दशा पर भी चिंता जताई।

भूपेश बघेल ने कहा, “बिहार की सरकार जनता की चुनी हुई सरकार नहीं, बल्कि जनता का गला घोंटने वाली सरकार बन गई है। राज्य में न तो उद्योग लगे, न रोजगार के अवसर बने। बिहार में डबल इंजन नहीं, ट्रबल इंजन की सरकार चल रही है। नीतीश कुमार का ‘इंजन’ अब धुआं छोड़ने लगा है।”

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि “महागठबंधन के सभी घटक दल बिहार को विनाश से बचाने के लिए काम कर रहे हैं। सरकार गरीबों को ₹10,000 देकर फंसा रही है जबकि खुद कर्ज में डूबी हुई है।”

वहीं जय राम रमेश ने कहा कि “बिना ईंधन वाला डबल इंजन बिहार को रसातल में ले गया है। 25 जुलाई 2025 को विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में 71,000 करोड़ के घोटाले का खुलासा हुआ था, जो किसी पार्टी का नहीं बल्कि आधिकारिक सरकारी रिपोर्ट थी।

बिहार शिक्षा और रोजगार दोनों में सबसे पीछे है — जहां अन्य राज्यों में प्रति एक लाख आबादी पर 30 कॉलेज हैं, वहीं बिहार में मात्र 7 कॉलेज हैं।”

कांग्रेस नेताओं ने जातीय सर्वेक्षण और आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल क्यों नहीं किया गया।

प्रेस वार्ता के अंत में कांग्रेस द्वारा 3 मिनट का वीडियो फिल्म भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें नीतीश सरकार की नाकामियों को दर्शाया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि “अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट चोरी नहीं होती, तो बीजेपी को 240 सीटें भी नहीं मिलतीं।”

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल