बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दो चरणों में मतदान, 14 नवंबर को होगी मतगणना

Breaking news/ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान होगा।

पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को संपन्न होगा। 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पहला चरण : 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान (6 नवंबर) पहले चरण में जिन जिलों में मतदान होगा, वे हैं गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, पटना, वैशाली, नालंदा, समस्तीपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, सहरसा, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, भोजपुर, बक्सर और दरभंगा।

दूसरा चरण : 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान (11 नवंबर) दूसरे चरण में मतदान इन जिलों में होगा — पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर।

सुविधा और व्यवस्था

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए ग्राउंड फ्लोर पर मतदान केंद्र और रैंप की व्यवस्था होगी।

पोलिंग स्टेशन के ठीक बाहर मोबाइल जमा करने की व्यवस्था रहेगी।

वोटर हेल्पलाइन नंबर – 1950 जारी किया गया है।

बदलाव और नई पहलें

22 वर्षों के बाद बिहार में मतदाता सूची का शुद्धीकरण किया गया है।

17 नई पहलें की गई हैं जो पूरे देश के लिए एक मॉडल बनेंगी।

इस बार का चुनाव पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया का उदाहरण होगा।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल