पटना में नगर निकाय महासंघ का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और मंत्री का पुतला दहन

पटना, 13 सितम्बर — नगर निकाय महासंघ ने आज राजधानी पटना में इनकम टैक्स चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई।

प्रदर्शन का नेतृत्व पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने किया, जिन्होंने नगर पालिका अधिनियम में हाल ही में किए गए बदलावों को पूरी तरह वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि सरकार लगातार नगर निकाय प्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो महासंघ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगा।

 

मेयर के पुत्र शिशिर कुमार ने अफसरशाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “महापौर और उपमहापौर पर तो अनियमितताओं का ठप्पा लगाया जाता है, लेकिन अफसरों पर कोई सवाल नहीं उठाता।”

उन्होंने स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए, जिसमें अब गुप्त मतदान और डीएम की निगरानी शामिल की गई है।

 

नगर निकाय महासंघ का कहना है कि सरकार ने बिना किसी सलाह-मशविरा के यह आदेश थोप दिया है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। महासंघ की मांग है कि कम-से-कम 10 मेयर और चेयरमैन के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाए।

प्रदर्शन में शामिल प्रतिनिधियों ने करनाल में हुई 21 मेयरों की बैठक का हवाला देते हुए कहा कि वहां जो सकारात्मक अनुभव मिला, वैसा बिहार में संभव नहीं दिखता। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार संवाद और समाधान की दिशा में कदम नहीं उठाती।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल