राहुल-तेजस्वी की यात्रा को बताया “घुसपैठियों की यात्रा”

पटना। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा को “घुसपैठियों की यात्रा” बताते हुए कहा कि यह बिहार की अस्मिता और स्वाभिमान के खिलाफ है।

पीएम मोदी और उनकी माता पर अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की । नित्यानंद राय ने कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी के खिलाफ अपशब्द कहना बेहद निंदनीय है।

उन्होंने कहा – “ऐसी माता, जिन्होंने नरेंद्र मोदी जैसे सपूत को जन्म दिया, उन्हें गाली देना लोकतंत्र और भारतीय संस्कृति दोनों का अपमान है।”

अमित शाह के खिलाफ TMC सांसद के बयान पर बरसे ।

नित्यानंद राय ने TMC सांसद द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सिर काटने की धमकी को “नीचता और हताशा की पराकाष्ठा” बताया।

उन्होंने कहा कि अमित शाह जी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया हो रहा है, और उनके खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल अस्वीकार्य है।

बिहार की जनता ने नकार दी विपक्ष की यात्रा

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की इस यात्रा को बिहार की जनता ने स्वीकार नहीं किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि “रिहर्सल करवा कर विपक्ष द्वारा गालियां दिलवाई जा रही हैं।”

मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान

आतंकवाद और नक्सलवाद पर निर्णायक चोट।

करोड़ों गरीबों को पक्का मकान।

हर घर बिजली और सड़क की सुविधा।

आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज।

गरीबों की गरीबी मिटाने का संकल्प।

विपक्ष पर सीधा वार

नित्यानंद राय ने कहा कि विपक्ष बिहार की धरती पर उन्हीं नेताओं (स्टालिन और रेवंथ रेड्डी) को बुलाकर सम्मान दे रहा है, जिन्होंने बिहार और बिहारियों का अपमान किया था।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ऐसे अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

नित्यानंद राय ने साफ कहा कि विपक्ष की यह यात्रा सिर्फ “घृणा और अपमान” का प्रतीक है। बिहार की जनता प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए की विकासपरक राजनीति के साथ है और इस यात्रा को पूरी तरह नकार चुकी है।

 

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल