पटना – बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों के इंटर्न डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं। पटना के PMCH के भी इंटर्न डॉक्टर्स हड़ताल पर है । OPD सेवा को पूरे तरीके से बाधित कर दिया है।
इंटर्न डॉक्टर्स की मांग है कि हमारा स्टाइपेंड बढ़ाया जाए । हर 3 साल पर स्टाइपेंड बढ़ता है पर सरकार के द्वारा अभी तक इसे नहीं बढ़ाया गया है।
इसीलिए सभी इंटर्न्स डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।इंटर्न डॉक्टर का कहना है कि अभी हमें ₹20000 स्टाइपेंड मिलता है इसे बढ़ाकर कम से कम ₹40000 किया जाए
वहीं उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर हमने कई बार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात की है उन्होंने बस आश्वासन दिया है।
अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो ओपीडी सेवा पूरे तरीके से बाधित रहेगी।
बिहार के अलग-अलग जिलों से पहुंचे मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Author: janhitvoice











