जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और हड़ताल पर जाने की धमकी दी

Bihar-  पटना के दूसरे बड़े अस्पताल एनएमसीएच (नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) परिसर में जूनियर डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

डॉक्टरों ने हाथों में काला  रिबन बांधकर सरकार से अपनी मांग रखने का संदेश दिया। उनका कहना है कि फिलहाल उन्हें मात्र 20 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलता है, जिसे बढ़ाकर 40 हजार रुपये किया जाए। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने साफ किया कि आज की यह पहल सिर्फ संकेतात्मक आंदोलन है और किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो आने वाले सोमवार और मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि इस मुद्दे पर पहले भी पत्र के माध्यम से सरकार को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा का ख्याल रखते हुए यह प्रदर्शन किया जा रहा है, मगर लंबे समय तक चुप नहीं रहा जाएगा। आपको बता दें कि प्रदर्शन में इंटर्न, महिला और पुरुष जूनियर डॉक्टरों ने भाग लेकर नारा लगाया – “हमारा कार्य पूरा है, हमारी मांगे अधूरी हैं, स्टाइपेंड बढ़ाया जाए बिहार सरकार।”

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल