अजब प्रेम की गजब कहानी: छह माह पूर्व ब्याही दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंदिर में रचाई शादी, वीडियो किया वायरल

Bihar- नवादा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। रजौली थाना क्षेत्र के हल्दीया गांव की एक शादीशुदा लड़की और सिरदला थाना क्षेत्र के कुशाहन गांव के युवक का इश्क इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, हल्दीया गांव की युवती की शादी मात्र छह माह पूर्व हुई थी। शादीशुदा होने के बावजूद युवती का दिल अपने प्रेमी पर आ टिका। इधर राखी पर जब वह अपने मायके आई, तो संयोग से युवक का ननिहाल भी हल्दीया गांव में होने के कारण दोनों की मुलाकात हुई। मुलाकातें बढ़ीं और दोनों ने परिवार और समाज की परवाह न करते हुए पांच-छह दिन पूर्व घर से फरार होने का फैसला ले लिया।

लड़की के गायब होने पर परिजनों ने रजौली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी थी कि अचानक रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक-युवती मंदिर में सात फेरे लेते और शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।

सबसे बड़ी बात यह रही कि वीडियो में लड़की खुद यह कहते हुए दिखाई दे रही है – “हम इस शादी से खुश हैं। हमें कोई अपहरण कर के नहीं लाया है। हमारे परिजन हमें परेशान न करें।” इस बयान ने परिजनों की शिकायत और अपहरण की आशंका को झूठा साबित कर दिया।

इधर युवती के परिजन बेटी के इस कदम से सदमे और आक्रोश में हैं, जबकि ग्रामीण इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कोई इसे “अजब प्रेम की गजब कहानी” बता रहा है तो कोई इसे सामाजिक बंधनों की अनदेखी मान रहा है।

पुलिस अब वायरल वीडियो की पुष्टि कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं प्रेमी-प्रेमिका द्वारा खुलेआम मंदिर में शादी रचाने और अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने से यह मामला पूरे नवादा जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल