डॉ० सी० वी० रमन विश्वविद्यालय के छात्र गुजरात के राज्यपाल से हुए सम्मानित

बिहार(वैशाली ) – भगवानपुर स्थित डॉ० सी० वी० रमन विश्वविद्यालय के पांच छात्र रोहित कुमार, अभय राज, प्रशांत, मनीष कुमार एवं आकाश कुमार युवा संगम फेज-3 के हिस्सा बनें। इन पांच युवाओं का प्रतिनिधिमंडल बिहार के अन्य विश्वविद्यालयों के युवाओं के साथ 23 दिसम्बर, 2023 को आईआईआईटी सूरत के लिए रवाना हुआ था। यह दौरा भारत सरकार के सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रयास “एक भारत श्रेष्ठ भारत” युवा संगम कार्यक्रम के तीसरे चरण का हिस्सा था। इस तारतम्य में छात्रों को गुजरात के सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं तकनीकी विकास से अवगत कराया गया। जिसमें एसआरके डायमंड इंडस्ट्री, एसटीपीएल, दोमास बीच, राजभवन, स्टेचू ऑफ़ यूनिटी इत्यादि जगह पर सभी युवाओं को ले जाया गया। छात्रों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने हेतु इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज का भ्रमण करवाया गया। गुजरात के शिक्षा मंत्री, एक भारत श्रेष्ट भारत के सचिव भी छात्र से रूबरू हुए। डॉ० सी० वी० रमन विश्वविद्यालय के छात्र को गुजरात के तत्कालीन राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत द्वारा युवा संगम के हिस्सा बनने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
छात्र इस दौरे का हिस्सा बन काफी उत्साहित नजर आए। छात्रों ने बताया कि यह कार्यक्रम हमारे सर्वागीण विकास में काफी मददगार साबित हुआ। विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ० ब्रिजेश सिंह ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आता है। छात्र को नई सोच के साथ शैक्षणिक गतिविधि से जोड़ने में अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि डॉ० सी० वी० रमन विश्वविद्यालय सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम का हमेशा एक अग्रिम हिस्सा रही है। पांचो छात्र को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही साथ भारत सरकार को ऐसे उत्कृष्ट भ्रमण के आयोजन हेतु धन्यवाद व्यक्त किया।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल