
पटना जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनको दी श्रद्धांजलि.
जाति आधारित गणना को लेकर पूरे देश में मांग उठ रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा बहुत अच्छा है , जो हम लोगों ने करवा दिया है। अन्य राज्यों में भी इसकी पूरी चर्चा हो रही है। 9 पार्टियां एक साथ हो चुकी हैं और उनको मिल कर सब बात बता दिया गया…..
हाउस में भी सारी बातें रखी जाएंगी,
आगे क्या करना है , नही करना है वो देखा जाएगा…..
भाजपा ने आंकड़ों में गड़बड़ियों का आरोप लगाया है । सम्राट चौधरी ने कहा था कि लालू के दबाव में नीतीश कुमार ने यादव की संख्या को बढ़ाया। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- इसका कोई मतलब है , सम्राट चौधरी के बाप को सबसे ज्यादा इज्जत हमने दिया, उम्र कम था फिर भी उसको हम विधायक और मंत्री बना दिए, लालू यादव ने सम्राट चौधरी को मंत्री बनाया।
सम्राट चौधरी को कोई सेंस नही है
उन लोग की चर्चा आप मत कीजिये…….
बीजेपी को हम वैल्यू नहीं देते है,
जेपी नड्डा के क्षेत्रिय दल को समाप्त कर देंगे बाले बयान पर – मुख्यमंत्री ने कहा वो लोग अंड बंड प्रचार करता है,
उन लोगों के चाहने से कुछ थोड़ी हो जाएगा।
अगले चुनाव में हम लोग सबको एकजुट कर रहे हैं और अगर जनता निर्णय ले लेगी और इन लोगों से मुक्ति मिल जाएगी तो देश काफी आगे बढ़ जाएगा।
भाजपा के ऊपर हम कुछ बोलना नहीं चाहते और आजकल भाजपा की ही बातें हर जगह आती है इसीलिए हम उस पर ध्यान नहीं देते।
Author: janhitvoice











