लोजपा (रामविलास) – NDA में होगी शामिल, चिराग पासवान बनेंगे केन्द्र सरकार में मंत्री।।

LJP ( R ) लोजपा (रामविलास) के सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर बात हुई है।

नित्यानंद राय ने इसी संदेश के साथ चिराग पासवान से मुलाकात की थी। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का संदेश चिराग को दिया है कि अगर वे एनडीए में शामिल होते हैं तो उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जायेगा. संभवतः 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे. उस दिन चिराग पासवान को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। वहीं 18 जुलाई को दिल्ली में NDA की बैठक होनी है. उस बैठक में BJP अपनी ताकत दिखाने के लिए सभी घटक दलों को एक मंच पर लाना चाहती है। इसमें बिहार से चिराग पासवान की पार्टी को अपने पाले में लाकर वह खुद को मजबूती से पेश कर सकती है. इससे भाजपा अपने आप को बिहार में मजबूत भी करेगी और साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक सख्त संदेश भी देगी कि उनके खिलाफ एनडीए एकजुट है.

सूत्रों के अनुसार चिराग पासवान को भाजपा ने यह भी भरोसा दिया है कि उन्हें हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिलेगा. उनके चाचा पशुपति पारस का वहां से टिकट कटेगा. साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान लोजपा रामविलास को बिहार में 4 से 5 सीट देने का भी आश्वासन दिया गया है

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल