23june बिपक्षी एकता की बैठक – इस बैठक में यह देखना खास होगा कि लालू प्रसाद यादव की भूमिका क्या होती है और तेजस्वी यादव किस रूप में शिरकत करते हैं ? राहुल गांधी नेतृत्व की भूमिका में रहते हैं या एक साधारण गठबंधन के नेता के रूप में देखे जाते हैं ?

23 June की बैठक में शामिल होंगे महागठबंधन के सभी दल?

बिपक्षी एकता की बैठक 23 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर होगी।। पटना के  एक अणे मार्ग स्थित नेकसंवाद कक्ष को बैठक के लिए तैयार किए जाने की खबर है। वैसे एक अणे मार्ग स्थित लाेकसंवाद कक्ष को भी देखा गया है। बैठक के schedule के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, यह सुबह 11 बजे शुरू होगी। शाम चार बजे तक विमर्श चलेगा। इस दौरान सभी राजनीतिक दिग्गज दिन का भोजन भी एक साथ करेंगे। बैठक में नीतीश कुमार के संबोधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी बात रखेंगे । खरगे बताएंगे कि आखिर विपक्ष की एकजुटता क्यों जरूरी है। भाजपा के खिलाफ वन फार वन फार्मूला पर भी चर्चा होगी कि अलग-अलग राज्यों में किस तरह से इसे सक्रिय करना संभव होगा।

इस बैठक में यह देखना खास होगा कि लालू प्रसाद यादव की भूमिका क्या होती है और तेजस्वी यादव किस रूप में शिरकत करते हैं ? राहुल गांधी नेतृत्व की भूमिका में रहते हैं या एक साधारण गठबंधन के नेता के रूप में देखे जाते हैं ?

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल