मुख्यमंत्री आवास में होगी विपक्षी एकता की बैठक ।।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जम्मू एंड कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, भाजपा के महासचिव डी राजा, भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य समेत कई नेताओं की आज शाम पटना पहुंचने की संभावना
सभी नेताओं का स्टेट गेस्ट हाउस में ठहरने का इंतजाम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, सपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य नेता कल पहुंचेंगे पटना
23 जून को पटना में आयोजित है विपक्षी एकता की बैठक।।
बैठक में ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में वाम दलों की कांग्रेस से निकटता पर सवाल उठा सकती हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में कांग्रेस के साथ परस्पर विरोधी संबंधों के बीच बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर सकते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी दलों के सामने प्रस्ताव रख सकते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में one seat – one candidate पर चला जाए। इस फॉर्मूले के तहत हर सीट पर बीजेपी से मुकाबले के लिए विपक्ष का एक मात्र कैंडिडेट रखने का प्रस्ताव है। इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक कुप्रबंधन, नोटबंदी, त्रुटिपूर्ण जीएसटी जैसे मुद्दों पर जनता में उभरे गुस्से को किस तरह से वोट में बदला जाए इसपर भी विचार हो सकता है।
Author: janhitvoice











