
स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि के अवसर पर दिल्ली समेत देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.दिल्ली स्थित अटल स्मारक पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य गणणान्य ने श्रद्धांजलि दी.इनके साथ ही केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ ही बीजेपी के सहयोगी दल के नेता प्रफुल्ल पटेल, जीतनराम मांझी, अनुप्रिया पटेल, सुदेश महतो भी मौके पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है.बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज दोपहर दिल्ली पहुंचकर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देंगे.
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है.पीएम ने लिखा कि अटल बिहारी ने भारत की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, “मैं भारत के 140 करोड़ लोगों के साथ मिलकर अटल जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”
16 अगस्त 2018 को 93 बर्ष की उम्र में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था.अटल बिहारी वाजपेयी राजनेता होने के साथ ही कवि और जिंदादिल इंसान थे.उनके विरोधी भी उनके कार्य और व्यवहार की तारीफ करते थे.उन्हौने परमाणू परीक्षण करके पूरे विश्व में भारत की धाक जमाई थी.
Author: janhitvoice











