???? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के बालाघाट में रोड शो करेंगे।
???? राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल ने किया पीएम मोदी का स्वागत, तोहफे में भेंट करेंगे कई कीमती उपहार
???? संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, मस्क को भारत आने का न्यौता दिया
???? उद्धव ठाकरे के करीबियों के घर ED का छापा, 12,500 करोड़ के घोटाले का है मामला
???? मणिपुर में थम नहीं रही हिंसा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 24 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक
???? केन्द्र सरकार ने पुराने मेडिकल उपकरणों के आयात को दी मंजूरी, पीएलआई स्कीम हो सकती है प्रभावित
???? पांच करोड़ में बेचे गए थे राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर, ED ने पेपर लीक कर बेचने वाले को किया गिरफ्तार
???? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा समेत इन क्षेत्रों की 26 हस्तियों से की मुलाकात, चुनौतियों एवं अवसरों के मुद्दों पर हुई बात
???? प.बंगाल में सेंट्रल फोर्स के 82 हजार जवान तैनात हों: पंचायत चुनाव के लिए हाईकोर्ट का आदेश, नॉमिनेशन में छेड़छाड़ की CBI जांच होगी
???? 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सूरत में सवा लाख लोगों ने एक साथ योग किया, लद्दाख से समुद्र में INS विक्रांत तक जवानों ने आसन लगाए
???? कांग्रेस ने नेहरू की शीर्षासन की तस्वीर की पोस्ट: कहा- इन्होंने योग को पॉपुलर बनाया; थरूर बोले- हमारी सरकार को भी क्रेडिट मिले
???? पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मणिपुर हिंसा पर एक वीडियो संदेश जारी कर संवेदना जताई है।
???? एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से चार्ल्स डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत को हटाने को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बयान दिया है।
???? छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित कांकेर ज़िले में पुलिस ने माओवादियों द्वारा अपने ही एक साथी की हत्या का दावा किया है। पुलिस के अनुसार संदिग्ध माओवादी पर पाँच लाख रुपये का इनाम था।
???? फ़िल्म आदिपुरुष पर छिड़े विवाद के बीच, 36 साल पहले रामानंद सागर के ‘रामायण’ धारावाहिक में सीता की भूमिता निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने कहा है कि रामायण मनोरंजन के लिए नहीं है।
???? जीतन राम मांझी एनडीए में शामिल। दिल्ली में गृहमंत्री के साथ बैठक में फैसला, नीतीश का एक हफ्ते पहले छोड़ा था साथ
???? बिहार में विपक्षी दलों की होगी सीएम हाउस में बैठक। केजरीवाल, ममता, स्टालिन, मान, महबूबा, डी.राजा, दीपंकर आज आएंगे
???? शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना। जुलाई में सीटेट देने वाले भी हो सकेंगे शिक्षक भर्ती में शामिल
???? नीतीश से मिलने उनके आवास पहुंचे लालू प्रसाद।आधे घंटे तक चली मुलाकात, मुख्यमंत्री का हालचाल लिया; विपक्षी एकता को लेकर हुई बातचीत
???? Google भारत में शुरू करेगा पिक्सल स्मार्टफोन का प्रोडक्शन। सप्लायर्स की तलाश कर रही कंपनी, घरेलू कंपनियों लावा और डिक्सन से चल रही बात
???? ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की बढ़ती मांग के बीच केंद्र सरकार कर्मचारियों को मिनिमम एश्योर्ड पेंशन की गारंटी देने के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के नियमों में बदलाव कर सकती है।
???? ट्विटर को देश का कानून मानना ही होगा:डॉर्सी के भारत पर लगाए आरोपों पर मस्क बोले- कानून नहीं माना तो हमें बंद कर देंगे
???? पाकिस्तान के स्कूल-कॉलेजों में होली खेलने पर रोक। शिक्षा आयोग ने जारी किया नोटिस, कहा- यह देश की इस्लामी पहचान के उलट है।
???? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। इससे पहले मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने अलेक्जेंड्रिया, वर्जीनिया में नेशनल साइंस फाउंडेशन का दौरा किया था।
???? एलन मस्क बोले- टेस्ला की जल्द भारत में एंट्री होगी: यहां दुनिया के किसी भी बड़े देश से ज्यादा संभावनाएं, अगले साल भारत आएंगे
???? चीन ने पाकिस्तानी आतंकी को ग्लोबल टेररिस्ट होने से बचाया, मुंबई के 26/11 हमले में था शामिल
???? अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से शी जिनपिंग को ‘तानाशाह’ कहने पर चीन की सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। इस बयान को चीन ने एकदम ‘बेतुका’ और ‘गैर-ज़िम्मेदाराना’ बताया है।
???? टाइटन पनडुब्बी 48 घंटे से लापता, कुछ आवाजें सुनाई दीं:इसमें भारत में चीता लाने वाले ब्रिटिश अरबपति भी मौजूद
???? टाइटैनिक का मलबा दिखाने समुद्र के हज़ारों मीटर नीचे गोता लगाने वाली लापता पनडुब्बी को खोजने के लिए अब अंडरवॉटर रोबोट्स की मदद ली जा रही है।
???? टाइटैनिक दिखाने ले गई लापता पनडुब्बी में सफर करने वाले माइक रीस ने बीबीसी से बातचीत में कहा है कि लोग इसमें जान के ख़तरों के बारे में वाकिफ थे।
???? वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को भारत में मनचाहा मैदान नहीं मिला, उसकी मांग को ICC ने ठुकराई
???? इंग्लैंड के क्रिकेटर जो रूट आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पायदान पर पहुंच गए हैं।
???? बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में धीमी गति से गेंदबाज़ी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम पर जुर्माना लगाया गया है।
???? फुटबॉल SAFF चैंपियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को हराया। 4-0 से जीता मुकाबला, कप्तान सुनील छेत्री ने लगाई हैट्रिक
???? बुडापेस्ट कॉम्पिटिशन खेलेंगी रेसलर विनेश फोगाट। मनपसंद कोच-फिजियोथेरेपिस्ट मिले; बबीता की साक्षी मलिक को दो टूक- कांग्रेस प्रवक्ता न बनो
Author: janhitvoice











