विपक्षी एकता की बैठक के लिए CM नीतीश रवाना : बेंगलुरु में 26 दलों का होगा महाजुटान, संयोजक का हो सकता है ऐलान

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को विपक्षी एकता की होने वाली दूसरी बैठक में हिस्सा लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रवाना हो गये हैं।तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और जल संसाधन मंत्री संजय झा भी बेंगलुरु के लिए रवाना हो गये हैं। बिहार के ये सभी नेता आज और कल विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में होने वाली गैर भाजपा दलों की बड़ी बैठक ताज वेस्ट इंड होटल में आयोजित होगी, जहां कई बड़े दलों के शीर्ष नेता शिरकत करेंगे और लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ साझा प्रत्याशी उतारे जाने का संकल्प लेंगे। बड़ी बात ये है कि इस मीटिंग में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शिरकत करेगी। उनकी तरफ से डिनर का भी आयोजन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बैठक 17 जुलाई की शाम 6 बजे से शुरू होगी और रात के 10 बजे तक चलेगी। इसके बाद रात में डिनर होगा। फिर 18 जुलाई को बैठक होगी। ये मीटिंग सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और दोपहर तक चलेगी। बैठक खत्म होने के बाद संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस होगा।

विपक्षी एकता की इस मीटिंग विपक्ष की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि सभी दलों को एकसूत्र में बांधे रखने के लिए को-ऑर्डिनेशन कमिटी का गठन हो सकता है। साथ ही किसी बड़े नेता को संयोजक बनाए जाने की पूरी संभावना है। फिलहाल इस बड़ी मीटिंग को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल