Site icon Janhit Voice

लोहरदगा अब आतंकवादियों का बन रहा ठिकाना

ISIS का स्लीपर सेल गिरफ्तार
आतंकी फैजान अंसारी उर्फ शहबाज अंसारी गिरफ्तार
डार्क नेट का करता था इस्तेमाल
दूसरे आतंकी संगठनों से भी संपर्क में था आतंकी
सुरक्षा एजेंसियों को मिली कई अहम जानकारी
लोहरदगा अब आतंकवादियों का बन रहा ठिकाना

दरअसल झारखंड के लोहरदगा जिले में एक संदिग्ध ISIS आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकी का नाम फैजान अंसारी है, जो सोशल मीडिया के जरिए ISIS से संपर्क में था। फैजान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए ISIS से प्रभावित हुआ था। फैजान अंसारी पिछले एक डेढ़ साल से आईएसआईएस के संपर्क में था। वो एजेंसियों से बचने के लिए डार्क नेट का उपयोग करते हुए ISIS से लगातार संपर्क में रहता था। फैजान पिछले दो महीने से लोहरदगा में रह रहा था। ये गिरफ्तारी एनआईए की टीम ने की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी फैजान अंसारी के लैपटॉप से कई आपत्तिजनक जानकारी मिली है, जो कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ी थी। फैजान के बारे में जानकारी मिली है कि उसका संपर्क ISIS से जुड़े हुए कई लोगों से था, न केवल देश के अंदर बल्कि विदेशी लोगों से भी जुड़ा हुआ था। इन लोगों से फैजान सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करता था।

Author: janhitvoice

Exit mobile version