Site icon Janhit Voice

ललन सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सदस्य मनोज झा का खुलकर बचाव किया

Patna: Lalan Singh-जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सदस्य मनोज झा का खुलकर बचाव किया उन्होंने कहा कि जो राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के दौरान उन्होंने बयान दिया वह उनका बयान नहीं था बल्कि उन्होंने एक कविता पढ़ा था लेकिन उसको गलत तरीके से दुष्प्रचारित किया गया इसके लिए उन्होंने भाजपा पर आरोप मढ़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम ही रह गया है भ्रम फैलाना और वह गोदी मीडिया के माध्यम से देश में भ्रम फैलाने का काम कर रही है इसके साथ ही उन्होंने अपने पार्टी से इस्तीफा देने वाले प्रवक्ता और पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन पर भी प्रहार किया और कहा कि हमारे पार्टी में रणबीर नंदन जैसे कुछ नेता थे जो भाजपा के समर्थन में बयान देते थे और काम करते थे इसीलिए उनको पार्टी से निकाल दिया गया.

Author: janhitvoice

Exit mobile version