Patna, LJP लोजपा रामविलास का एनडीए में शामिल होने का मामला अब लगभग तय माना जा रहा है । आज पटना में पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने अपने पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की ,इस बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी ने उन्हें एनडीए में शामिल होने के किसी फैसले के लिए अधिकृत किया है साथ ही उन्होंने बताया कि आज ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से उनकी मुलाकात हुई और इस दौरान गठबंधन पर चर्चा हुई है लेकिन फिलहाल उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले और कहा कि गठबंधन में शामिल होने के फैसले के लिए आज पार्टी पदाधिकारियों की बैठक की है। आने वाले समय में कुछ और बैठकों के बाद इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हर समय मुद्दों के आधार पर एनडीए को समर्थन देती रही है लेकिन पार्टी के भीतर जब तक इस पर मुहर नहीं लग जाती तब तक इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया जाएगा लेकिन माना जा रहा है कि चिराग पासवान जल्द ही एनडीए में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं।
मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं चिराग पासवान ?

