NCP एनसीपी में बड़ी टूट, अजीत पवार अलग हुए और एनडीए को दिया समर्थन , अभी-अभी उन्होंने डिप्टी सीएम की ली शपथ।
शरद पवार की पार्टी एनसीपी में बड़ी टूट हो गई है अजीत पवार पहले से नाराज चल रहे थे आज उन्होंने विपक्षी दल के नेता पर से इस्तीफा दे दिया है, 18 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल से मिलकर एनडीए के सरकार को समर्थन पत्र दे दिया है।
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। शरद पवार की पार्टी एनसीपी में बड़ी टूट हुई है। एनसीपी के नेता अजीत पवार 18 विधायकों के साथ राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी राजभवन पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है कि अजीत पवार शिंदे सरकार को अपना समर्थन पत्र राज्यपाल को सौपेंगे और आज ही छगन भुजबल के साथ मंत्री पद की शपथ ले लेंगे। दरअसल, शरद पवार की पार्टी एनसीपी में बड़ी टूट हुई है। अजीत पवार ने अपने आवास पर विधायकों के साथ बैठक की इसके बाद राजभवन के लिए रवाना हो गए। अजीत पवार नेता प्रतिपक्ष के पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। इसके बाद शिंदे सरकार को अपना समर्थन देंगे। आज ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें अजित पवार डिप्टी सीएमपद की शपथ लेंगे। उनके अलावा, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वालसे पाटिल के मंत्री पद भी शपथ लेंगे। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ सभी मंत्री राजभवन मौजूद हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आने का इंतजार किया जा रहा है। अजित पवार के घर हुई बैठक में सांसद सुप्रिया सुले, अमोल कोल्हे प्रफुल पटेल के साथ साथ दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, अजीत पवार, किरण लहमाटे, निलेश लंके, धनंजय मुंडे, रामराजे निंबालकर, दौलत दरोडा, मकरंद पाटील, अनुल बेणके, सुनिल टिंगरे, अमोल मिटकरी, अदिती तटकरे, शेखर निकम, निलय नाईक, अशोक पवार, अनिल पाटिल मौजूद रहे।
Author: janhitvoice











