Site icon Janhit Voice

भाजपा – मुंगेर सीट भाजपा के कब्जे में होगी : जीवेश मिश्रा

बाढ़/ अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट – भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि मुंगेर लोकसभा सीट इस बार भाजपा के पास होगी। इसके लिए भाजपा का रोड मैप बनाया गया है। श्री मिश्रा भाजपा लोकसभा प्रवास योजना कोर कमेटी की बैठक के दौरान बाढ़ जिला कार्यालय में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने जदयू के बड़े नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी ने केयरटेकर की नौकरी दी है और उनके मालिक कोई और है। राजनीति में वह दूसरे के इशारे पर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह , संजीव कुमार मुन्ना, प्रियरंजन आदि मौजूद थे ।

वाइट पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा

Author: janhitvoice

Exit mobile version