बिहार से चार अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक 2023 से सम्मानित किया गया है। इसमें बेतिया के डीआईजी जयंत कांत, शेखपुरा के एसपी कार्तिकेय शर्मा, एसटीएफ के एसपी संतोष कुमार और मुंगेर के हवेली खड़कपुर के एसडीपीओ राकेश कुमार को सम्मानित किया गया।
आपराधिक मामलों में बेहतर अनुसंधान के लिए देश के विभिन्न राज्यों से 140 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक 2023 से सम्मानित किया गया। सबसे अधिक 15 पदक प्राप्त करने वाले अधिकारी सीबीआई से हैं। राज्यों में यूपी पुलिस के 10 अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। इसके बाद केरल और राजस्थान से 9-9 अधिकारी सम्मानित हुए है।
Author: janhitvoice











