PATNA: प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कई बीजेपी नेताओं की सुरक्षा बढ़ायी गयी.
इन नेताओं में बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधायक राजू सिंह, दिलीप जायसवाल की सुरक्षा बढ़ायी गयी है।बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी को Z+ की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है। राजू सिंह और दिलीप जायसवाल को X श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष से हटने के बाद सम्राट चौधरी की सुरक्षा में कटौती की गई थी और विशेष सुरक्षा हटा दी गई थी। अब केन्द्र सरकार ने सम्राट चौधरी को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली है।
Author: janhitvoice











