Site icon Janhit Voice

नीलेश मुखिया को गोली मारने वाला गिरफ्तार

पटना- नीलेश मुखिया को गोली मारने वाला गिरफ्तार.दो शूटर और एक लाइनर हुआ गिरफ्तार .
घायल नीलेश का दिल्ली में चल रहा है इलाज
पाटलिपत्रा थाना के कुर्जी मोड़ के समीप मारी थी गोली

अपराधियों ने दीघा थाना क्षेत्र में पटना नगर निगम के पार्षद के पति की निलेश मुखिया को गोली मार दी थी। घटना दीघा थाना क्षेत्र के कुंजी इलाके की थी। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार निलेश मुखिया अपने कार्यालय के बाहर खड़े थे। तभी दोनों अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पहले उन्हें कुर्जी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है और उसके बाद इलाज के लिए रुबन हॉस्पिटल भेजा गया है।

Author: janhitvoice

Exit mobile version