जो अपने कदमों की काबिलियत पे विश्वास रखते है वो अक्सर मंजिल तक पहुंचते है. इसे एक बार और साबित कर दिखाया है शहर के गुरुकुल क्लासेज ने देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक आईआईटी जेईई 2023 का परिणाम रविवार को आते ही गुरुकुल क्लासेज परिवार ख़ुशी से झूम उठा l गुरुकुल क्लासेज के 10 छात्र छात्राओं ने देश की प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक आईआईटी की परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराया है I आईआईटी जेईई 2023 के सफल छात्र छात्राओं में पियूष कुमार रैंक *1244 विपुल कुमार रैंक *2353, अमन *2454 आदित्य राज *3875 पलक *4344 गुनगुन *4710 रवि कुमार यादव *4738 रोहन *5260 सचिन *8712 हैं! छात्र एवं छात्राओं की सफलता पर संस्थान में हर्ष का माहौल है . विद्यालय की सचिव सुनीता कुमारी ने छात्र छात्राओं की सफलता पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए इसके लिए विद्यालय की प्राचार्य एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा की इनके बेहतर मार्गदर्शन में बच्चों ने जमकर मेहनत की और आईआईटी की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया I उन्होंने सफल छात्र -छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की I सचिव ने कहा की विद्यालय परिवार का हमेशा प्रयास रहा है की बच्चों को शैक्षणिक माहौल व् बड़े शहरो की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाये I शिक्षकों की सार्थक प्रयास का ही नतीजा है की गुरुकुल क्लासेज की बच्चे नीट और जेइइ जैसे परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे है I गुरुकुल क्लासेज विगत कई वर्षों से मेडिकल, इंजीनियरिंग और 12वी की परीक्षा में शानदार परिणाम दे रहा है और इस संस्थान के छात्र छात्रायें देश के प्रतिष्ठित आईआईटी एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश ले कर शिक्षा ग्रहण कर रहे है और इस संस्थान का नाम रौशन कर रहे है l इसी इस वर्ष गुरुकुल क्लासेज के 10 छात्र छात्राओं ने नीट 2023 में भी बाजी मारी है.साथ ही साथ गुरुकुल क्लासेज ने गरीब और प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए गुरुकुल अचीवर नाम से नई पहल की शुरुवात की है जिसमे जो बच्चे जेईई मेन में 95 से अधिक परसेंटाइल और नीट में 550 से अधिक अंक लाएं है उनको बिलकुल मुफ्त शिक्षा दी जाएगी l गुरुकुल क्लासेज के द्वारा विगत कुछ वर्षों से मेडिकल और इंजीनियरिंग में परिणाम देकर एक शानदार सफलता का आयाम स्थापित किया जा रहा है जो की बिहार में स्थानीय जिलों के छात्र छात्राओं के लिए सुनहरा मौका है जिस से बच्चे पारिवारिक वातावरण में मौजूद होकर माता पिता के साथ जुड़कर सफलता का परचम लहरा सके l इस वर्ष JEE ADVANCED परीक्षा में सफल छात्र / छात्राओं का विवरण अग्रांकित है l
छात्र / छात्राओं का नाम केटेगरी रैंक
पियूष कुमार *1244
विपुल कुमार *2353
अमन कुमार * 2454
आदित्य राज * 3875
पलक प्रभात * 4344
गुनगुन सिंह * 4710
रवि कुमार यादव *4738
रोहन कुमार *5260
सचिन कुमार *8712
Author: janhitvoice











