केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह आज लखीसराय,रामगढ़ चौक के खड़गवारा पावर ग्रिड में करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह आज पहुंचेंगे लखीसराय.रामगढ़ चौक के खड़गवारा पावर ग्रिड में करेंगे शिलान्यास.400/132 विद्युत उपकेंद्र के विस्तार कार्य का करेंगे शिलान्यास.
ऊर्जा मंत्री दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे लखीसराय
बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव भी रहेंगे मौजूद

केंद्रीय विद्युत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह शुक्रवार (आज) को एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

केंद्रीय मंत्री रामगढ़ चौक प्रखंड के खड़गवारा पावर ग्रिड में 400/132 विद्युत उपकेंद्र के विस्तार कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता भी करेंगे। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने गुरुवार को कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है।

पावर ग्रिड के सहायक प्रबंधक जनसंपर्क अंकुर कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद तीन बजे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह खड़गवारा पावर ग्रिड उप केंद्र के विस्तार कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहेंगे।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल