Site icon Janhit Voice

अपनी विभिन्न मांगो को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में की तालाबंदी, आगजनी कर किया प्रदर्शन

20 September 2023

गोपालगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर शहर के कमला राय कॉलेज के मुख्य गेट पर तालबंदी की। साथ ही आगजनी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्याल प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तालाबंदी के कारण छात्र छात्राओं की भीड़ कॉलेज के मुख्य गेट पर लगी रही। वही कॉलेज के प्राचार्या के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। जिसके बाद परिषद कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट का ताला खोला
दरअसल इस संदर्भ में अखिला भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीश कुमार ने बताया की स्नातक पार्ट 3,2,1 परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नही हुआ है जिसके कारण सत्र काफी पीछे होता जा रहा है। अब तक स्नातक में नामांकन की दूसरी सूची जारी नही हुआ है। बार बार विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है बावजूद इस पर कोई पहल नही हों रही है। जिससे परेशान होवर आज कमला राय कॉलेज के आर्ट्स ब्लॉक अरार मोड़ के मुख्य द्वार को बंद कर आंदोलन किया गया।

Author: janhitvoice

Exit mobile version