वैशाली – महुआ के हरपुर मिर्जानगर स्थित विषहर स्थान पर लगा मेला।

नाग पंचमी पर श्रद्धालु नाग देवता को चढ़ाएंगे दूध- लावा ।

नाग पंचमी पर महुआ के विभिन्न विषहरि स्थान पर सोमवार को दूध लावा चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। पूजन के पूर्व संध्या पर रविवार को यहां हरपुर मिर्जानगर सहित विभिन्न विषहरी स्थान पर मेला लगा और सोमवार को नाग देवता पूजन की तैयारी पूरी की गई।
नाग पंचमी पर यहां महुआ देसरी मार्ग के हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल प्रांगण स्थित विषहरि स्थान पर नाग देवता को दूध लावा चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। यहां महिला श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ होती है कि मंदिर परिसर अस्त-व्यस्त हो जाता है। लोगों की मान्यता है कि यहां विषहरि स्थान पर नाग देवता को दूध लावा चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं और घर परिवार पर उनकी कुदृष्टि नहीं होती है। इसी के कारण यहां श्रद्धालु दूध लावा लेकर आते हैं और विषहरि स्थान पर अर्पित कर घर परिवार के साथ सभी लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखने की मन्नत मांगते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सैकड़ों वर्ष से नाग पंचमी पर यहां विषहरि पूजा होते आ रही है। इस मौके पर दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचकर नाग देवता को दूध लावा चढ़ाते हैं। इस नाग पंचमी पर यहां बड़ा सा मेला भी लग गया है। मेले में विभिन्न सामानों की दुकानें सजी है। बच्चों के लिए खेल खिलौने के साथ छोटे-छोटे झूले, खेल तमाशे भी आए हैं। स्थानीय लोगों के घर पर विशाल पूजन करने के लिए सगे संबंधी भी पहुंच गए हैं। महुआ के पकड़ी बड़ी चौक, कड़ियों, असकरणपुर, सरसई, पहाड़पुर सहित विभिन्न स्थानों पर भी पूजन की तैयारी की गई है। इन स्थानों पर भी नागपंचमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ दूध लावा कराने के लिए उमड़ती है।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल