मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 32 मुख्य एजेंडों पर मुहर लगी

सितंबर माह की यह पहली कैबिनेट की बैठक है। कैबिनेट में 32 मुख्य एजेंडों पर मुहर लगी है। गया में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा तोहफा दिया है। गया जी धाम में धर्मशाला के निर्माण के लिए 120 करोड़ 15 लाख 85 हज़ार रुपए की स्वीकृति दी गई है। गयाजी धाम को आदर्श धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बनाने हेतु पर्यटन विभाग ने निम्नलिखित योजनाएं बनायी है…

  • इस योजना के अन्तर्गत यहां जी प्लस 4 भवन का निर्माण किया जायेगा। इसमें बेड-1080, डोरमेंटरी 212 एवं दो बेडरूम की संख्या 48 रहेगी। भवन में लिफ्ट-4 और सीढ़ी- 8 बनाए जाएंगे। 
  • इस भवन में 38 बस पार्किंग के साथ 303 कार पार्किंग का निर्माण किया जाएगा ताकि पर्यटकों को पार्किंग में कहीं कोई परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही ड्राइवर रेस्ट रूम बनाया गया है ताकि चालकों को असुविधा नहीं हो। 
  • इस भवन में किचेन-2 के साथ डायनिंग हॉल, जेनरल स्टोर, सुधा स्टोर, आईसक्रीम पार्लर इत्यादि सुविधाएं सम्मिलित की गई है।
  • यहां सोलर पावर जेनरेशन सिस्टम भी लगाया गया है ताकि बिजली की व्यवस्था बेहतर हो। 
  • योजना के तहत पूरे परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाना है। 
  • इस पूरी योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि॰ द्वारा किया जायेगा।

शिक्षा विभाग के अन्तर्गत केन्द्रांश की प्रत्याशा में राज्य योजना से राज्य के अराजकीय प्रस्वीकृत अनुदानित मदरसों में नियुक्त एवं कार्यरत विज्ञान शिक्षकों के नियत मानदेय भुगतान एवं बकाया मानदेय भुगतान तथा माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में लिये गये विभागीय निर्णय के आलोक में इंटरस्तरीय विज्ञान शिक्षकों के बकाया मानदेय भुगतान हेतु कुल नौ करोड़ अंठानवे लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य योजना के तहत ‘मुख्यमंत्री तालाब मात्स्यिकी विकास योजना’ हेतु कुल 57,41,12,000/- रुपये की लागत पर योजना एवं व्यय की स्वीकृति तथा स्वीकृत अनुदान दर एवं शर्तो के अनुरूप उक्त योजना को आगे के वर्षो में भी कार्यान्वयन की स्वीकृति दी गई। नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत र…

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल