महुआ ( वैशाली )में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं के विरुद्ध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के द्वारा मंगलवार को यहां गांधी स्मारक पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका गया।

किसी भी अपराधिक घटनाओं में उपलब्धि नहीं होने पर पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला।
पुतले के साथ बाजार के सड़कों पर घूम कर प्रदर्शन करते हुए की नारेबाजी।।

महुआ में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं के विरुद्ध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के द्वारा मंगलवार को यहां गांधी स्मारक पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका गया। उन्होंने पुतले के साथ पहले तो महुआ बाजार के सभी सड़कों का भ्रमण किया। फिर बाद में गांधी स्मारक पर पहुंचकर सभा की।
उन्होंने यहां बढ़ रहे अपराधिक घटनाएं में पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। फेडरेशन के सदस्यों ने महुआ जवाहर चौक स्थित भाकपा कार्यालय से पुतले के साथ जुलूस निकालकर जवाहर चौक, थाना चौक, वाया नदी सड़क पुल होते हुए गांधी स्मारक चौक होते हुए बाजार के सभी सड़कों का भ्रमण कर पुनः गांधी स्मारक पहुंचे। जहां सभा कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। नेतृत्व करते हुए फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी ने कहा कि महुआ और आसपास में लगातार हो रहे चोरी, लूट, छीनतई से यहां के लोग भयभीत हैं। यहां लगातार चोरी, लूट, छीतई की घटना हो रही है लेकिन किसी एक में भी पुलिस की उपलब्धि नहीं हो पाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिलाती है तो उनका जोरदार आंदोलन होगा। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सफदर इरशाद ने चोर और प्रशासन के बीच गठजोड़ होने का आरोप लगाया। भाकपा के अंचल मंत्री चंदन तेज पुंज, विश्वनाथ विप्लवी ने दिनदहाड़े थोक गल्ला व्यवसाई से हुई सात लाख की लूट और थाना से कुछ गज दूरी पर हृदय स्थली गांधी चौक के पास से मोबाइल दुकान में हुई भीषण चोरी पर पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। मौके पर मो नियाज, अंचल सचिव गौरव राय, जिला परिषद सदस्य आदर्श रंजन यादव, गोरख पासवान, अनीश, विकास यादव, मोहन कुमार, चंदन कुमार, अनुज कुमार, विजय कुमार आदि शामिल थे।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल