Site icon Janhit Voice

बहुचर्चित सृजन घोटाला के मुख्य आरोपी रजनी प्रिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया

उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से रजनी प्रिया की गिरफ्तारी हुई है.

बताते चलें कि की रजनी की सास दिवंगत मनोरमा देवी बहुचर्चित सृजन घोटला की मुख्य आरोपी थी..और रजनी प्रिया एवं उसके पति अमित कुमार भी आरोपी थे. जांच एजेंसी सीबीआई कफी दिनों से तलाश कर रही थी.उसके खिलाफ लुकआुट नोटिस जारी किया हुआ था.सीबीआई ने रजनी प्रिया, अमित कुमार एवं पूर्व आईएएस के.पी रामैय्या समेत कई आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया था.इसके साथ ही ईडी ने रजनी प्रिया पर मनी लाउंड्रिंग का मकुदमा दायर की हुई है.अब दोनो सीबीआई के साथ ही ईडी भी रजनी प्रिया से पूछताछ करेगी.

बतातें चले कि 2017 में सृजन घोटला का पता चल पाया था.इसके बाद जांच शुरू हुी तो 2003 से कई विभागों के रूपये सृजन महिला विकास सहयोग समिति के 6 खातों में पैसे ट्रांसपर हो रहे थे.बाद मे इस मामले की जांच सीबीआई को दी गई है.

Author: janhitvoice

Exit mobile version