Site icon Janhit Voice

पूर्व आर्मी चीफ वेद प्रकाश मलिक ने मणिपुर के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि मणिपुर में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर उच्चतम स्तर पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है.

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में अभी भी मैतेई और कुकी जनजाति के बीच जातीय हिंसा जारी है. शुक्रवार (16 जून) रात को थोंगजू में उपद्रवियों ने बीजेपी दफ्तर पर हमला कर दिया. इतना ही नहीं ऑफिस पर जमकर पथराव और तोड़फोड़ की गई है, जिसके बाद पंखे तक टूट गए हैं. यहां तक की उपद्रवियों ने बीजेपी के झंडे भी उखाड़कर फेंक दिए.


वहीं दूसरी ओर राज्य में हालात तनावपूर्ण होने के चलते पूर्व आर्मी चीफ ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से तत्काल ध्यान देने का आह्वान किया है. पूर्व आर्मी चीफ वेद प्रकाश मलिक ने मणिपुर के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि मणिपुर में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर उच्चतम स्तर पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है.

Author: janhitvoice

Exit mobile version