पीलीभीत स्थित चूका बीच उत्तर प्रदेश का नया टूरिज्म डेस्टिनेशन बन गया है। प्रदेश में पर्यटन के विकास को लेकर विभिन्न स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योगी सरकार की योजना का सीधा लाभ चूका बीच को मिल रहा है। नतीजा ये रहा है कि इस वर्ष अब तक 23625 भारतीय एवं 54 विदेशी समेत कुल 23679 पर्यटकों ने चूका बीच का भ्रमण किया। इससे विभाग को 5104050 का राजस्व प्राप्त हुआ, जो कि विगत वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पर्यटन विभाग प्रदेश में पुराने पर्यटन स्थलों के साथ ही ऐतिहासिक एवं अन्य खासियत वाले नए-नए केंद्रों का विकास कर रहा है। ऐसे स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों की सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पिछली सरकारों में अनदेखी की वजह से उत्तर प्रदेश का इकलौता चूका बीच वर्षों गुमनामी में रहा। पर्यटक यहां आने से कतराते थे, उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर असमंजस रहता था।
Author: janhitvoice











