केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आज बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ नया आरोप पत्र दाखिल किया है। सीबीआई ने सोमवार को दिल्ली की राउल एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र में तेजस्वी यादव और कंपनियों समेत कई अन्य लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल है। राउल एवेन्यू कोर्ट अब 12 जुलाई को सुनवाई करेगा।
लैंड फॉर जॉब्स स्कैम मामले में सीबीआई पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और कई अन्य के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दायर कर चुकी है। सीबीआई ने अदालत को बताया कि पहले से ही आरोप पत्र दायर होने के बावजूद मामले में एक नया आरोप पत्र दायर किया गया है क्योंकि कथित मामला एक अलग कार्य प्रणाली के साथ किया गया है। कोर्ट को यह भी बताया गया कि लालू और तीन अन्य के खिलाफ मंजूरी का इंतजार है।
Author: janhitvoice











