डीपीआर में बदलाव के बाद अब छपरा में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की योजना के लिए 51 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

छपरा शहर में होने वाले जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार 51करोड 20 लाख रुपए की लागत से छपरा में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनाएगी। जिससे छपरा वासियों को जल जमाव की समस्या से निजात मिल जाएगी। विदित रहे कि पूर्व में भी सरकार द्वारा स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए 29 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। लेकिन एनजीटी के आदेश के बाद डीपीआर में बदलाव किया गया था। डीपीआर में बदलाव के बाद अब छपरा में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की योजना के लिए 51 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार नगर विकास एवं आवास विभाग ने छपरा में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की योजना को स्वीकृति देते हुए संकल्प जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार , आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय दो के तहत छपरा में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना पर 51 करोड़ 20 लाख रुपए खर्च होंगे। छपरा में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए पूर्व में 29 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि खर्च करने की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। मगर एनजीटी के निर्देश के बाद डीपीआर के डिजाइन में बदलाव किया गया।इसके बाद 51 करोड़ 20 लाख 38 हजार रुपए का नया प्राक्कलन स्वीकृत किया गया।मूल स्वीकृति योजना के तहत 29 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि पहले ही विमुक्त की जा चुकी है।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल