घरेलू विवाद में दंपति के साथ मार-पीट ,आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, तरैया (सारण)

तरैया थाना (जिला सारण )क्षेत्र के रामकोला गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक दम्पति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति तरैया रामकोला गांव निवासी बसकीनाथ साह द्वारा इलाज के दौरान दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में शिलानाथ साह, बबीता देवी, धनु कुमार, अनूप कुमार, कुंदन कुमार और तेतरी देवी को आरोपित किया गया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह अपने पत्नी के साथ घर में बैठा हुआ था उसी दौरान उसके बड़े भाई शिलानाथ साह समेत सभी आरोपी नल लगाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने हाथ में लिए लाठी-डंडे व लोहे की रड से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने उनकी पत्नी आई तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनकर गांव के लोग दौर कर आए तब तक सभी आरोपी वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल दंपति को इलाज के लिए रेफर अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया, जहां उनलोगों का इलाज सम्पन्न हो पाया। इधर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल