Site icon Janhit Voice

खेसारी लाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत मंजूर करते हुए दस-दस हजार के दो बंध पत्र जमा करने का आदेश दिया

Bihar ( Chhapra) –भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव को बड़ी राहत, चेक बाउंस मामले में कोर्ट से मिली जमानत।

भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव छपरा कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रियांशु शर्मा के न्यायालय में बुधवार को उपस्थित हुए। खेसारी की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायिक दंडाधिकारी ने जमानत मंजूर करते हुए दस- दस हजार के दो बंध पत्र जमा करने का आदेश दिया। अभियोजन की ओर से सरकारी अधिवक्ता ने जमानत विरोध किया। वहीं खेसारी लाल के अधिवक्ता वीरेश चौबे ने जमानत देने का अनुरोध कोर्ट से किया। कोर्ट ने अगली तिथि को चार्ज के लिये गायक खेसारी को सदेह उपस्थित रहते का आदेश दिया।
मालूम हो कि कोर्ट ने पूर्व में बंध पत्र निरस्त करते हुए गैर जमानती अधिपत्र जारी किया था। असहनी ग्राम निवासी मृत्युंजय नाथ पांडे ने रसूलपुर थाने में 16 अगस्त 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि अपनी खरीदगी जमीन को बेचने के लिए खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी से 22 लाख सात हजार रुपये में बात हुई थी, जिसकी रजिस्ट्री चार जून 2019 को एकमा रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी। नगद के एवज में खेसारी लाल यादव द्वारा 18 लाख रुपए का चेक दिया गया था, वह बाउंस हो गया था।

Author: janhitvoice

Exit mobile version